रीयलमी ने लाँच किया नया स्मार्टफोन सी 55, शुरूआती कीमत 10999 रुपये

नई दिल्ली । स्मार्टफोन के साथ ही टेलीविजन और अन्य स्मार्ट उपकरण बनाने वाली कंपनी रीयलमी ने भारतीय बाजार में अपने किफायती सी सरीज का विस्तार करते हुये आज सी 55 स्मार्टफोन लाँच किया जिसकी शुरूआती कीमत 10999 रुपये है।

रीयलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने यहां दिल्ली विश्वविद्यालय के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आयोजित एक कार्यक्रम में इस स्मार्टफोन को पेश करते हुये कहा कि अत्याधुनिक डिजाइन का लोकतांत्रिककरण करते हुये यह नया स्मार्टफोन उतरा गया है। मीडियाटेक हेलियो जी 88 चिपसेट, 33 वॉट सुपर वीओओसी चार्जिंग और 90 हर्ट्ज एफएचडी डिस्पले वाले इस स्मार्टफोन में 64 एमपी का कैमरा है। इसमें आठ एमपी का फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 16 जीबी का वर्चुअल रैम मिलेगा। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है जो 29 मिनट में 50 प्रतिशत चार्ज हो जाती है।

रीयलमी सी55 की कीमत और उपलब्धता
रीयलमी सी55 की कीमत की बात करें तो रीयलमी सी55 के 4जीबी रेम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है। इस फोन की बिक्री भारत में 28 मार्च 12 बजे से शुरू होगी। कलर ऑप्शन के लिए यह फोन सन शावर और रैनी नाईट में उपलब्ध है। यह फोन 6जीबी रेम + 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट में भी आता है जिसकी कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 8जीबी रेम +128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,999 रुपये है।

रीयलमी सी55 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
रीयलमी सी55 में फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन के साथ 6.72 इंच की एलसीडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90हर्ट्ज़ और टच सैंपलिंग रेट 180हर्ट्ज़ है। इस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हेलिओ जी88 एसाओसी चिपसेट दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 8जीबी एलपीडीडीआर4एक्स रेम और 128जीबी ईएमएमसी 5.1 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 1टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। रीयलमी के इस फोन में 33वाट सुपरवोक चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5000 एमएएच की बैटरी दी गई है। सेफ्टी के लिए इस फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो रीयलमी सी55 के रियर में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा कैमरा है। वहीं सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड रीयलमी यूआई 4.0 पर काम करता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में वाई-फाई, ब्लटूथ 5.2, 4जी/एलटीई, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। रीयलमी सी55 की मोटाई 7.89एमएम और वजन 189.5 ग्राम है।