उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने ली संसार से विदा

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है । गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे उन्होंने आखिरी सांसें लीं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने निधन की पुष्टि करते हुए कहा मेरे आदरणीय पिजा जी और सबके नेता जी नहीं रहे । मुलायम सिंह यादव को 22 अगस्त को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो रहा था और 1 अक्टूबर की रात को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था जहां एक डॉक्टरो का पैनल उनका इलाज कर रहा था ।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और परिवार के अन्य सदस्य उनके साथ ही हैं। दिल्ली से उनका शव लखनऊ लाने की तैयारी है। यहां से फिर इटावा ले जाया जाएगा।