मथुरा। शुक्रवार को देर रात तक चली बार एसो. के चुनाव की मतगणना में दो प्रत्याशियों को मिले वोटों में कम अंतर होने के चलते हंगामा हो गया। कुछ अधिवक्ता मत गणना केन्द्र मेें घुस गये जिससे वहां अराजकता उत्पन्न हो गयी। इस वजह से मतगणना रोकनी पडी। शनिवार की सुबह चुनाव अधिकारी व एल्डर कमेटी ने निर्णय लिया कि दो पदों पर खडे प्रत्याशियों की पुनः मतगणना होगी जिसका समय दोपहर एक बजे रखा गया।
पुनः मतगणना एक बजे की जगह लगभग 2 बजे प्रारम्भ हो सकी। दो पद सचिव व संयुक्त सचिव की पुनः मतगणना का कारण सचिव पद के प्रत्याशी गोपाल गौतम (आई) व अरविन्द कुमार सिंह के मध्य 2000 वोट गिने जाने के बाद मात्र 3 वोट का अंतर मिला वहीं संयुक्त सचिव पद पर सुनील शर्मा व रविन्द्र सिंह राजपूत(हरी) के मध्य 5 वोट का अंतर था। सचिव व संयुक्त सचिव की पुनः मतगणना के पश्चात बाकी बचे हुए वोटों की गिनती की जायेगी उसके पश्चात फाइनल परिणाम घोषित किये जायेंगे। शुक्रवार देर रात तक हुई मतगणना में अध्यक्ष पर हेतु राजेन्द्र प्रसाद शर्मा को मिले मत से उनकी जीत सुनिश्चित है। वहीं उपाध्यक्ष पद पर विनोद कुमार चौधरी की जीत निश्चित है, ऑडिटर पद पर चन्द्रपाल शर्मा व कोषाध्यक्ष पद पर सुरेश कुमार पाण्डे की जीत सुनिश्चित है। अधिकारिक जीत की घोषणा सभी पदों की पुनः मतगणना के बाद ही होगी। समाचार लिखे जाने तक मतगणना जारी थी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.