पूर्व नगर विकास मंत्री महेश चंद्र गुप्ता होंगे मुख्य अतिथि
वार्ष्णेय समाज का होगा श्री अक्रूर मंदिर पर भव्य आयोजन
मथुरा। मथुरा-वृन्दावन मार्ग स्थित वात्सलय ग्राम के सामने अक्रर ग्राम में कल शरद पूर्णिमा पर श्री वार्ष्णेय सेवा समिति द्वारा अक्रूर मंदिर पर आयोजित षष्टम शरद पूर्णिमा महोत्सव की तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। नगर निगम की टीम ने शनिवार को करीब एक किलोमीटर लम्बे मार्ग पर जेसीबी ट्रैक्टर के साथ दर्जनों सफाई कर्मियों द्वारा जोरदार सफाई कार्य को अंजाम दिया गया ।
प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री नगर विकास महेश गुप्ता मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे। इस समारोह में मथुरा के अलावा अलीगढ, आगरा, हाथरस, कासगंज, एटा, फिरोजाबाद जनपद से हजारों वार्ष्णेय समाज के लोग शामिल होंगे। आमंत्रण समिति के सदस्यों ने बताया की रविवार को आयोजित शरद पूर्णिमा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व नगर विकास मंत्री और बदायूं सदर से विधायक महेश चंद्र गुप्ता होंगे। उनको मथुरा नगर निकाय चुनावों का सह प्रभारी बनने पर समाज की तरफ से सम्मानित किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष राजकुमार वार्ष्णेय, महामंत्री भानुप्रकाश वार्ष्णेय एवं कार्यक्रम संयोजक लोकेश वार्ष्णेय के अनुसार 9 अक्टूबर को प्रातः 9.30 बजे प्रभु श्री गिर्राज जी और श्री अक्रूर जी महाराज का पूजन, महाभिषेक किया जायेगा। उसके पश्चात साधु सेवा होगी जिसमें कई सैकडा साधुओं को भोजन प्रसादी कराई जायेगी। दोपहर एक बजे मंदिर प्रांगण में नवनिर्मित भव्य हॉल का उद्घाटन किया जायेगा। दोपहर तीन बजे यमुना पूजन, सांय छप्पन भोग दर्शन और महारास होगा। रात्रि 10 बजे संत शिरोमणि आनन्द स्वरूप गंगा बाबा द्वारा महाआरती की जायेगी।
सहायक नगर आयुक्त नगर निगम मथुरा-वृन्दावन क्रांतिशेखर सिंह ने बताया कि मुख्य सडक से पौराणिक प्राचीन श्री अक्रूर मंदिर तक के मार्ग की हालत काफी दयनीय थी। गोबर के ढेर, जलभराव से मार्ग पूरी तरह अवरूद्ध था। निगम कर्मियों ने प्रातः से दोपहर तक युद्धस्तर पर सफाई कर मार्ग को व्यवस्थित कर दिया। आयोजक मंडल ने नगर निगम प्रशासन का आभार जताया है।