AMU में हिंदू छात्र का मानसिक उत्पीड़न, तमंचे के बल पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाने का आरोप

अलीगढ। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी एक बार फिर चर्चा में है इस बार एएमयू में एक एमटेक के हिंदू छात्र का मानसिक उत्पीड़न किए जाने का मामला सामने आया है। यहां समुदाय विशेष के छात्र पर तमंचे के बल पर हिंदू छात्र से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाने और हाथ से कलावा उतरवाने का भी आरोप है। पीड़ित छात्र ने कहा कि मेरी बहन को भी हिजाब पहनाने की धमकी दी जाती है। आरोपी छात्र ने हिंदू छात्रा को सोशल मीडिया पर हिजाब पहनाने की धमकी दी विरोध करने पर छात्र के साथ मारपीट की गई। छात्र का आरोप है कि प्रॉक्टर कार्यालय ने मेरी शिकायत बदल दी और पुलिस ने मेरी तहरीर नॉर्मल धाराओं में लिखी। यह घटना सिविल लाइन थाना इलाके के एएमयू सुलेमान हॉल की है उधर दूसरे पक्ष ने भी पीड़ित छात्र के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कराया पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जाता है जनपद बुलंदशहर के गांव कर्णवास के रहने वाला साहिल कुमार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एमटेक प्रथम वर्ष का छात्र हैं साहिल का आरोप है कि एएमयू के सुलेमान हॉल में मेरे साथ रहवर नाम के मुस्लिम छात्र ने जबरन तमंचे के बल पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगवाए हैं और मेरे हाथ में बंधा हुआ कलावा भी उतरवा दिया है। छात्र का आरोप है कि आरोपी छात्र ने मेरी बहन को हिजाब पहनाने की भी धमकी दी है इन तमाम बातों का मेरे द्वारा विरोध किया गया तो मेरे ऊपर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया जिसमें मेरे सिर और बाजू में गंभीर चोट भी आई हैं। आनन-फानन में साथी छात्रों द्वारा मुझे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। अब स्वस्थ होने के बाद मेरे द्वारा दी गई तहरीर पर पुलिस ने कहा कि नॉर्मल घटना की तहरीर दे दो यह तहरीर विवादित है इसी शिकायत को लेकर हिंदूवादी संगठन से जुड़े लोगों के साथ पीड़ित छात्र सिविल लाइंस थाने पहुंचा. पुलिस ने छात्र को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
बता दें कि हिंदू छात्र के साथ मारपीट करने वाला यह वही मुस्लिम छात्र है जिसने पहले भी एएमयू की एक हिंदू छात्रा को सोशल मीडिया के माध्यम से हिजाब पहनाने की धमकी दी थी। मामला सुर्खियों में आने के बाद किसी छात्र के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई भी की थी हिंदू संगठन से जुड़े छात्र नेता अमित गोस्वामी ने जानकारी देते हुए बताया है कि एएमयू के एमटेक के छात्र ने शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया है कि एएमयू के रहबर नाम के छात्र ने तमंचे के बल पर पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगवाए हैं छात्र के हाथ में बंधे कलावे को भी आरोपी मुस्लिम छात्र द्वारा हॉस्टल में बैन कर दिया गया था। हिंदू छात्र की बहन को जबरन हिजाब पहनाने की धमकी देना बहुत ही निंदनीय है हम लोगों ने अभी पुलिस के अधिकारियों से बात की है ऐसे व्यक्ति जो कट्टर बनकर हिंदू छात्र-छात्राओं को निशाना बनाता हो उसके खिलाफ तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए. उत्तर प्रदेश में योगी और देश में मोदी की सरकार है तो कार्रवाई होनी तय है।
विवाद के संबंध में अलीगढ़ के पुलिस अधीक्षक नगर कुलदीप गुनावत ने बताया कि थाना सिविल लाइन पर AMU प्रॉक्टर ऑफिस से दो तहरीर दी गई जिसमें एक तहरीर में साहिल जो नदीम तरीन हॉल एएमयू में रहता है के द्वारा दो अन्य स्टूडेंट्स जिनका नाम दानिश और मिस्बाह है और जो सुलेमान हॉल के निवासी हैं पर आरोप लगाया गया है कि सुलेमान हॉल पर जब 3 तारीख को वह गया तो उनके द्वारा उसके साथ मारपीट की गई वहीं दूसरी तहरीर जिसका वादी स्वयं दानिश है जो सुलेमान हॉल का निवासी है उसने साहिल पर आरोप लगाया है कि वह 3 तारीख को उसके रूम में से पर्स और कुछ पैसे लेकर चोरी करके चला गया जिसके संबंध में हो दोनों तहरीरों पर थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया गया है इसपर जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।