विजया दशमी पर ली थी सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म की दीक्षा , पुष्पांजलि अर्पित

मथुरा। अ. भा. समता फाउंडेशन जनपद के तत्वावधान में वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश आनंद पापे की अध्यक्षता में चित्रसेन मौर्य के नेतृत्व में विजयादशमी पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन कृष्णा नगर बिजली घर पर किया गया। अशोका विजयादशमी के मौके पर सर्वप्रथम त्रिरत्न पंचशील के उच्चारण के साथ सम्राट अशोक महान के चित्र पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रदीप माथुर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश सैनी भारतीय किसान यूनियन के पवन चतुर्वेदी रालोद नेता ताराचंद गोस्वामी ने संयुक्त रूप से पुष्प अर्पित किए।
इस अवसर पर विधायक प्रदीप माथुर ने अशोका विजयादशमी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद आज के दिन बौद्ध धर्म की दीक्षा ली और अस्त्र शस्त्रों को छोड़कर शास्त्रों को अपनाने पर बल दिया जिसका नतीजा यह हुआ कि भारत का प्रत्येक नागरिक साहस, पराक्रम, आत्मसम्मान,आत्मविश्वास से भर गया।
पुष्पांजलि सभा के दौरान लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के जिला अध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन के नेता भूरेलाल शास्त्री पवन चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से वर्तमान शासकों पर निशाना साधते हुए कहा की भारत को गौरवान्वित करने के बजाय भारत को बर्बाद करने की नीतियां बनाकर देश की छवि धूमिल करने का कार्य किया जा रहा है।
अशोका विजयदशमी पर आयोजित पुष्पांजलि सभा में समाजसेवी डॉ जगदीश मौर्य एड बृजलाल कामरेड राजकुमार सैनी लुकेश राही बृजमोहन सैनी, एनपी सिंह विनय निरंकारी राम अचल मौर्य विक्की लाल सोनू सागर चित्रसेन मौर्य भूरे लाल शास्त्री रविंद्र कुमार शक्ति पाल शायर राजू साबिर अंकित सागर जसवंत सिंह वरुण प्रमोद विद्यार्थी हरो चौधरी हरी बाबू नागर राज गब्बर सौदान आयुष बंटी रंजीत सुभाष विजय कुमार गोलू आकाश बाबू आदि ने सम्राट अशोक के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लिया।