मेरठ-बरेली के कमिश्नर सहित सात आईएएस अधिकारियो के तबादले

लखनऊ। योगी आद‍ित्‍यनाथ सरकार द्वारा निरंतर आइएएस आईपीएस अफसरों के तबादले का क्रम जारी है। आज एक बार फ‍िर हुए प्रशासनिक फेरबदल में सात आईएएस अध‍िकार‍ियों का तबादला किया है ज‍िसमें मेरठ, बरेली के मंडलायुक्त बदले गए हैं। सेल्वा कुमारी जे को बरेली से मेरठ की मंडलायुक्त न‍ियुक्‍त क‍िया गया है। सीईओ नोएडा और एमडी नोएडा मेट्रो रेल कारपोरेशन रितु माहेश्वरी को और अधिक ताकतवर बनाते हुए उनको सीईओ ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का अतिरिक्त चार्ज द‍िया गया है।
सेल्वा कुमारी जे की जगह पर अब आइसीडीएस निदेशक सारिका मोहन को बरेली का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। सचिव महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार अनामिका सिंह को निदेशक आइसीडीएस का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
सीडीओ मुरादाबाद आनंद वर्धन को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी ग्रेटर नोएडा के पद पर भेजा गया है। सीडीओ रायबरेली प्रभास कुमार का तबादला एसीईओ नोएडा के पद पर क‍िया गया है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चित्रकूट पूजा यादव को सीडीओ रायबरेली बनाया गया है। आजकल में एक और लिस्ट आने चर्चा है।