मुंबई । अभिनेता कुणाल ठाकुर ने अपनी आने वाली वेबसीरीज ‘ग्लोरी’ के लिए योद्धा की तरह ट्रेनिंग की है। कुणाल ठाकुर अपने आने वाले शो ‘ग्लोरी’ के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं, और सोशल मीडिया पर वाइरल हो चुका हालिया बिहाइंड-द-सीन्स वीडियो इस बात का सबूत है कि उन्होंने अपनी तैयारी कितनी मेहनत और जुनून से की है। इस इंटेंस फुटेज में कुणाल को हाई-इम्पैक्ट बॉक्सिंग सेशंस, स्ट्रेंथ वर्कआउट्स और एंड्योरेंस ड्रिल्स के साथ कड़ी फिजिकल ट्रेनिंग करते देखा जा सकता है, जिससे वे स्क्रीन पर एक दमदार फाइटर के रूप में नजर आ सकें।
वीडियो शेयर करते हुए कुणाल ने अपने इस सफर की चुनौतियों के बारे में भी खुलकर बात की है। उन्होंने इसे सिर्फ एक फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन नहीं, बल्कि एक ‘युद्ध’ बताया है, जिसने उन्हें हर स्तर पर परखा। उन्होंने बताया कि किस तरह चोटों से जूझने से लेकर आत्म-संदेह के पलों तक, बार-बार गिरकर खड़ा होना, उनकी पहचान बन चुकी है। यही वजह है कि ‘ग्लोरी’ में उनका किरदार राका सिंह बेनीवाल आराम में नहीं, बल्कि अनुशासन, दर्द और अपने अटूट विश्वास में ढला है।
कुणाल ने अपने कैप्शन में लिखा है, “यह सफर सिर्फ बॉडी बनाने का नहीं, बल्कि खुद को साबित करने का था। मैं नेटफ्लिक्स और एटॉमिक फिल्म्स के साथ अपने बॉक्सिंग कोच और टीम का भी आभारी हूँ, जिन्होंने मुझे अपनी सीमाओं से आगे बढ़ाया। गौरतलब है कि एक मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम करने जा रहे वेब सीरीज़ ‘ग्लोरी’ में पुलकित सम्राट के साथ नजर आने वाले कुणाल का किरदार हाई-ऑक्टेन एक्शन से भरपूर है। इस शो में कुणाल न सिर्फ फिजिकली बल्कि इमोशनली भी रिंग में उतरते दिखेंगे। ऐसे में उनकी ट्रेनिंग इस बात को दर्शाती है कि एक मजबूत फाइटर को निभाने के लिए कितनी मेहनत लगती है। साथ ही हर पंच के साथ हर बार गिरकर उठना, उनके किरदार को न सिर्फ और वास्तविक बनाता है, बल्कि दर्शकों पर गहरा असर छोड़ जाने का वादा भी करता है।