अनुज सिंघल
फरह। कल से शुरु होने वाले दीनदयाल स्मृति महोत्सव की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। आसपास और दूर दराज के गांवो के लोगों के लिये यह मेला अच्छा खासा आर्कषण का केन्द्र है। लाखों लोग विभिन्न कार्यक्रमों एवं मेले का आनन्द उठाने आते हैं। विभिन्न राज्यों से आये छोटे बडे दुकानदारों ने कई दिन पहले से ही यहां डेरा डाल दिया है। लोहे के संदूक, बक्से, घरेलू आटा चक्की पिसाई वाले दुकानदार तो यहां करीब एक महीने तक डेरा डाले रखते हैं।इस मेले का मुख्य उद्देश्य दीनदयाल जी के विचारों के अनुसार ही इस आयोजन से गांव, गरीब, मजदूर, किसान, छात्र, महिला आदि वर्ग के उत्थान की कोशिश करना ही हमेशा रहा है।
इस बार भी मेले में वीआईपी का भी जमघट रहना है। प्रदेश के राज्यपाल ओर मुख्यमंत्री दोनों का ही आगमन मेले में होना है इसके अलावा प्रदेश सरकार के कई मंत्री, संघ के बडे अधिकारी यहां विभिन्न आयोजनों में शिरकत करेंगे। कल दोपहर 2.25 पर मुख्यमंत्री का उड़न खटोला दीनदयाल धाम पर उतरेगा, वह करीब 1 घण्टे यहाँ पर रहेंगे। इस दौरान वह प्रदर्शनी के उद्घटान के साथ प्रदेश के 5000 किसानों को संबोधित करेंगे।।
चार दिवसीय जन्मोत्सव मेला का शुभारम्भ 22 सितं को प्रातः 8:30 बजे से दीनदयाल धाम राधाकृष्ण मंदिर पर सामूहिक हवन के साथ होगा। इसी दिन प्रातः 9 बजे प्रदर्शनी स्थल पर रंगोली प्रतियोगिता और दोपहर 2.30 बजे से मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ ग्राम्य विकास प्रदर्शनी एवं विराट किसान गोष्ठी का उद्घाटन कर किसानों को संबोधित करेंगे। सायं 3 बजे से कुश्ती दंगल एवं सायं 7 बजे शिशुओं का रंगमंचीय कार्यक्रम तथा रात्रि 10:00 बजे से रसिया दंगल कार्यक्रम होगा।
23 सितंबर को स्मारक भवन में हवन व बधाई गीत के साथ प्रातः 8 बजे से मनाया जाएगा। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता प्रातः 9:00 बजे से, अपरान्ह एक बजे से विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान कार्यक्रम होगा, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में चंपत राय महामंत्री श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का उद्बोधन प्राप्त होगा। सायं 3 बजे से विराट कुश्ती दंगल और सायं 7 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा।
तीसरे दिन 24 सितंबर को प्रातः 9 बजे से दीनदयाल कामधेनु गौशाला में गौपूजन होगा। अपरान्ह 11 बजे से कृष्ण स्वरूप सज्जा प्रतियोगिता होगी। अपरान्ह 2 बजे से लोकगीत प्रतियोगिता होगी, इसी दिन सायं 6 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम और रात्रि 10 बजे से जिकड़ी भजन होंगे।
मेला समापन के दिन 25 सितंबर को शोध कार्यशाला का शुभारंभ श्रीमती आनन्दीवेन पटेल महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश करेंगी। सायं 5 बजे प्रदर्शनी स्टाल प्रतियोगिता होगी और सायं 5:30 बजे से विश्वकर्मा सम्मान एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय समान्य ज्ञान प्रतियोगिता विजेता सम्मान कार्यक्रम होगा जिसमें डॉ. हरीश रौतेला प्रांत प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, ब्रज प्रांत रहेंगे। रात्रि 8 बजे से राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें प्रमुख कवि अनामिका जैन अंबर, कविता तिवारी, डॉ. हरिओम पवार, डॉ. विष्णु सक्सेना, कमलेश मौर्य मृदु, शिव कुमार व्यास, गजेंद्र सोलंकी, सचिन दीक्षित, रामखिलाड़ी स्वदेशी व अन्य जाने-माने कवि अपनी कविताओं से लोगों को रोमांचित करेंगे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.