मथुरा। सोमवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में *संगठन सृजन अभियान* के अंतर्गत वृंदावन के वार्ड नंबर 15 सदर वार्ड नंबर 37 महोली वाली कुंज में बैठक आयोजित की गई जिसमें कांग्रेस संगठन को मजबूती बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमेश शर्मा एड. ने की। उन्होंने कहा कि बहन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में बूथ स्तर से प्रदेश स्तर तक कांग्रेस संगठन को मजबूत किया जा रहा है उसके पश्चात उत्तर प्रदेश में भय भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी मोर्चा खोलेगी।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक प्रदीप माथुर पूर्व नेता कांग्रेस विधानमंडल दल ने कहा कि प्रियंका जी के नेतृत्व में 2022 में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और ईस्ट इंडिया कंपनी अंग्रेजों के समान भारतीय जनता पार्टी को हमारे देश से उखाड़ फेंकने का काम कांग्रेस पार्टी करेगी।
पूर्व जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसोदिया ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा देश को भय भूख भ्रष्टाचार से मुक्त रखा है देश को कांग्रेस की और उत्तर प्रदेश को कांग्रेस की बहुत आवश्यकता है।
बैठक में अमित सिंह प्रदेश सचिव प्रभारी ठाकुर महाराज सिंह नीलम कुलश्रेष्ठ महेश रावत श्याम चौधरी पूजा शर्मा आदि लोग उपस्थित थे
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.