मोदी के जन्मदिन पर ’56 इंच’ थाली खाने पर मिलेंगे 8.5 लाख रु नगद और केदारनाथ मंदिर ट्रिप जीतने का मौका
अलवर में गरीबो को खिलाया जायेगा फ्री भोजन , मथुरा में लगेगी सवामणी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को भव्य तरीके से मनाने के लिए देश भर में उनके प्रसंशक और समाजसेवी संस्थाए भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए है। कल यानी 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। देश के लगभग हर हिस्से में उनके समर्थकों ने इसे यादगार बनाने की तैयारी की है। दिल्ली के एक रेस्टोरेंट मालिक भी इस दिन को खास बनाने के लिए एक स्पेशल ‘थाली’ लॉन्च कर रहे हैं।
कनॉट प्लेस स्थित ऑर्डर 2.0 रोस्टोरेंट में 56 आइटम वाले बड़े आकार की थाली पेश की जाएगी। ग्राहकों के पास वेज और नॉन-वेज दोनों का विकल्प होगा। रेस्टोरेंट मालिक ने कहा बताया कि हमने इस थाली के साथ कुछ पुरस्कार रखने का फैसला किया है। यदि कपल में से किसी एक ने 40 मिनट में इस थाली को खत्म कर दिया तो हम उन्हें 8.5 लाख रुपये का पुरस्कार देंगे। साथ ही 17-26 सितंबर के बीच हमारे पास आने वालों ग्राहकों के में से किसी एक या फिर कपल को केदारनाथ जाने का भी मौका मिलेगा। यह पीएम मोदी जी के पसंदीदा स्थलों में से एक है।
अलवर राजस्थान निवासी इलैक्ट्रिक आयटमो के सुपर स्टाकिस्ट अजय सिंघल का कहना है कि 17 सितम्बर को वह बड़ी संख्या में गरीबो को भोजन कराकर बर्थ डे केक काटेंगे। उधर मथुरा शहर में राष्ट्रीय स्तर के व्यापारी नेता रविकांत गर्ग ने देश भर से व्यापारियों को बुलाया है जिनके बीच वह सभा के उपरांत प्रधानमंत्री के 73 फ़ीट ऊंचे स्टेचू को सवामणी दाल वाटी लड्डू चूरमा का भोग लगाकर बड़ा भोज करेंगे।