मुंबई । गुरु रंधावा ने अपने एल्बम ‘मैन ऑफ द मून’ के अपने नवीनतम ट्रैक ‘फेक लव’ के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने न केवल ऑडियो बल्कि विजुअल के मामले में भी इसे अलग बनाने की कोशिश की है। रंधावा ने कहा, “चूंकि ऑडियो बहुत अलग है, इसलिए हमने संगीत वीडियो के ²श्यों के संदर्भ में कुछ अलग करने का प्रयास किया। हमने लॉकडाउन के दौरान बुल्गारिया में ‘फेक लव’ का वीडियो शूट किया और जिस तरह से यह निकला इससे बहुत उत्साहित हैं।”
‘फेक लव’ उनके एल्बम ‘मैन ऑफ द मून’ के ‘साइन्स’ के बाद दूसरा गाना है। इस एल्बम में 7 गाने हैं।
रूपन बल द्वारा निर्देशित, संगीत वीडियो में गुरु के साथ संजय और अमर संधू हैं।
रूपन ने कहा कि ट्रैक अपने संगीत और ²श्यों के साथ एक मनोरंजक कहानी है जिसे सबको अवश्य देखना चाहिए।
उन्होंने कहा, “फेक लव के संगीत वीडियो की कहानी वास्तव में काफी अच्छी है और ट्रैक अपने आप में उस कथा को आगे ले जाता है। यह तेज और मनोरंजक है और गुरु रंधावा के फैन्स को खूब खुशी देगा।”
भूषण कुमार द्वारा निर्मित, ‘फेक लव’ संजय द्वारा रचित और मिश्रित है, जिसके बोल रॉयल मान और अमर संधू के हैं। यह टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर है।