मथुरा। शनिवार को प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के राधा वैली स्थित आवास पर उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लि. के निष्कासित टीजी 2 कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठ गए है।
कर्मचारियों ने आज मथुरा में राधा वैली स्थित ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के आवास का घेराव करते हुए अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन धरना प्रदर्शन एवं भूख हड़ताल करने का एलान किया है। धरने के मुख्य संयोजक देश दीपक का कहना है कि विभागीय गलत नीतियों का खामियाजा 603 ने टीजी 2 कर्मचारियों को भोगना पड़ रहा है जबकि दोषी और गैर जिम्मेदार विभागीय अधिकारी इस पूरे मामले में चुप्पी साधे बैठे हुए हैं उनका कहना है कि कनिष्ठ सहायक और आशुलिपिक का शासनादेश जबरदस्ती तो कर नौकरी से निकाल दिया गया है जो कि पूर्णतया गलत और असंवैधानिक है जबकि माननीय उच्चतम न्यायालय ने अपने आदेश में 603 टीजी2 कर्मचारियों की 3 साल की सेवा को मुख्य कारक मानते हुए विभाग में रिक्त पड़े पदों पर बहाली किए जाने की अपेक्षा की है
गाजियाबाद से आए हुए धरने के सह संयोजक नेपाल सिंह ने बताया कि आरटीआई के अनुसार विभाग में वर्तमान में करीब 2000 से अधिक रिक्त पद पड़े हुए हैं जिन पर तीन वर्ष की निरंतर सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को आज बहाल नहीं किया जा रहा है जो कि इस राम राज्य की सरकार में अन्याय होने जैसा है।
औरैया से आए हुए पीड़ित कर्मचारी इंद्रजीत पाल ने बताया कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा द्वारा प्रकरण संज्ञान में होने की बात कहकर समय का इंतजार का आश्वासन दिया गया था मगर आज 160 दिन बीतने के के बाद केवल आश्वासन के अलावा बहाली के संबंध में कोई भी ठोस कार्यवाही नहीं हो सकी है जिससे समस्त कर्मचारियों में रोष व्याप्त है ।
धरने में शामिल नंदलाल ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच करके विभाग के दोषी अधिकारियों को सजा दिलवाने की मांग की है उनका कहना है कि ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा पर उन्हें पूरा भरोसा है कि वह कर्मचारियों को सेवा में अविलंब बहाल करवाएंगे जिससे कि उनका खोया हुआ मान सम्मान और स्वाभिमान उन्हें वापस मिल सके।
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान जसवीर बलराम दीपक हरेश कुमार अमित वीरेंद्र पिप्पल संतोष पांडेय राजेंद्र अमित संजीव शिवचरन बच्चू सिंह सतीश समेत समेत भारी संख्या में टीजी2 कर्मचारी मौजूद रहे
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.