आगरा मथुरा हाईवे पर लगी चलती कार में भीषण आग, दो लोगो की बची जान

मथुरा। शुक्रवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती कार में अचानक आग लग गई। धू धू करके जलती कार से भागते 2 लोगों को देख सड़क पर ट्रैफिक ठहर गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार आज दोपहर 2 बजे आगरा से मथुरा की ओर जा रही कार टाटा जेस्ट नंबर यूपी 80 0456 में अचानक आग लग गई जिसे देख उसमे बैठे कार स्वामी मोहित बंसल पुत्र गोपाल बंसल निवासी दयालबाग आगरा एवं उनके साथी धीरज शर्मा तत्काल गाडी रोककर अपनी जान बचाकर भागते हुए निकल आये।
सूचना पर मौके पर पहुंची फायर टेंडर की मदद से आग को बुझाया गया। कार को जली हुई स्थिति में रोड के किनारे खड़ी करा दिया गया है दुर्घटना में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। कुछ देर देर पश्चात यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से चलने लगी।