मथुरा। उत्तर प्रदेश का व्यापारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर भव्य आयोजन के माध्यम से स्वाबलंबी एवं आत्मनिर्भर भारत का आगाज करके उनके संकल्प के साथ स्वयं को जोडेगा। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने उक्त आशय की जानकारी देते हुए बताया कि 17 सितंबर का दिन भारत के इतिहास में महत्वपूर्ण दिवस है। श्री गर्ग ने स्थानीय अभिनंदन होटल में आयोजित भारतीय उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश की कोर समिति की विशेष बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी उद्यमी और व्यापारियों को इस दिवस को खास बनाना है क्योंकि यह दिवस देश को और देश के उद्यमी और व्यापारी को आत्मनिर्भर बनाने और आर्थिक प्रगति की दशा में बढ़ने वाला मील का पत्थर साबित होगा। श्री गर्ग ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक अग्रसेन चौक मसानी स्थित होटल मुकुंद विहार में होगी तथा उसके पश्चात 5000 उद्यमी, व्यापारियों का विराट समागम हाईवे स्थित नई मंडी परिसर में आयोजित किया जा रहा है।
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अरुण अग्रवाल ने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के 75 जनपदों से उद्यमी और व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे।
जिला अध्यक्ष राजकुमार मामा ने जनपद के सभी उद्यमी, व्यापारी, महिलाओं से इस भव्य आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी से बड़ी संख्या में भाग लेने की अपील की है।
नगर अध्यक्ष रमेश चंद चतुर्वेदी, महामंत्री सुनील अग्रवाल, मंगीलाल आढ़तिया, शशिभानु गर्ग एवं सचिन अग्रवाल ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की।
बैठक में विपिन गुप्ता कानपुर, डॉ. अतुल कुमार जैन गाजियाबाद, नीरज गर्ग, हरि अग्रवाल लखनऊ, बृजेश गुप्ता हमीरपुर, मुरारी लाल फतेहपुरिया आगरा, अनिल महेश्वरी नई दिल्ली, इंजीनियर कृष्ण दयाल मथुरा, सतीश केसरवानी प्रयागराज, मोहनलाल सरावगी वाराणसी आदि मौजूद रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने प्रदेश में महिला व्यापारी संगठन की घोषणा करते हुए गाजियाबाद इंदिरापुरम की डॉ. सपना बंसल को महिला प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.