नवसृजन वेलफेयर फांउडेशन ने शिक्षा के क्षेत्र मे उत्कृष्ट कार्य के लिए किया शिक्षिकाओ को सम्मानित

मथुरा। नवसृजन वेलफेयर फांउडेशन रजि.सामाजिक संस्था ने शिक्षक दिवस आर्य प्राथमिक विधालय जोगी गली में विविध सांस्कृतिक शैक्षिक रचनात्मक कार्यक्रम के साथ मनाया। इस दौरान सर्व प्रथम डा सर्व पल्ली राधाकृष्णन के छवि चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुऐ भारत के संविधान और शिक्षक दिवस के महत्व पर वक्ताओ ने प्रकाश डाला। नवसृजन वेलफेयर फांउडेशन के संस्थापक अध्यक्ष विनेश सनवाल ने कहा कि शिक्षक दिवस पर गुरूओ का सम्मान करने की हमारे देश कि संस्कृति परंपरा रही है इसीलिए शिक्षिकाओ को उत्कृष्ट सराहनीय कार्य करने के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पटुका पहनाकर सम्मानित किया जाता है।
इसी क्रम में श्रीमती.श्रीमती उपाध्याय श्रीमती सुषमा पाठक श्रीमती पूजा अग्रवाल श्रीमती जया गुप्ता का सम्मान संस्था द्वारा किया गया। इनके अलावा विधालय मे आयोजित सांस्कृतिक संगीत व शैक्षिक कार्यक्रम मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर विधार्थी मनोज कुमार कु. रिया कु. अंजली कु. जागृति को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।