मथुरा। शहर के सिविल लाइन्स क्षेत्र स्थित सोसायटी ब्रज गंगा रेजीडेंसी में राधाष्टमी पर्व समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । आकर्षक परिधानों में महिला व पुरुषों ने सिर पर टोकरियों में फल, मेवा, मिठाई आदि लेकर भजनों के साथ शोभायात्रा निकाली व राधाजी को श्रद्धापूर्वक ‘ चाव’ अर्पित किये। तत्पश्चात भजनामृत संध्या का आनंद लिया। लाड़ली राधा जी ने अपने जन्म दिन पर हैप्पी बर्थ-डे केक भी काटा और श्री कृष्णजी को खिलाया। पुरातन में नवीनता के इस समावेश से युवावर्ग भी आनंदित हुआ। कार्यक्रम के संयोजन में हरेंद्र शर्मा सुधीर अग्रवाल चंद्रप्रकाश अजय त्रिपाठी राजीव महरोत्रा सतीश अग्रवाल हितेंद्र चौधरी देवेंद्र शर्मा हरिओम शर्मा प्रवीन उपाध्याय धर्मवीर शर्मा विजय मरकरिया आदि का सहयोग रहा।