ग्रीन वैली पर श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट ने लगाया आठवां वैक्सीनेशन कैंप, 250 लोगो के लगी डोज

मथुरा। दिल्ली बाईपास मसानी रोड स्थित ग्रीन वैली पर श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वधान में आठवां वैक्सीनेशन कैंप लगाया गया। शुभारंभ एम आर ग्रुप के चेयरमैन सुनील कुमार अग्रवाल व समाजसेवी कन्हैयालाल अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया इस कैंप में 250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
वैश्विक महामारी कोरोना काल में जन सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए श्री सुरेश चंद्र अग्रवाल मेमोरियल ट्रस्ट लगातार समाज सेवा में लगा रहता हैं जरूरतमंद लोगों को खाना बीमार लोगों को दवाइयां मेडिकल फैसिलिटी या फिर वैक्सीनेशन कैंप लगाना आदि सभी सेवाएं लगातार जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को ट्रस्ट द्वारा मसानी दिल्ली बाईपास रोड स्थित ग्रीन वैली पर वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया जिसमें वैक्सीन की प्रथम द्वितीय डोज़ के अलावा बूस्टर डोज भी लगाई गई व 12 साल से ऊपर के बच्चों को भी इसकी सुविधा दी गई। इस दौरान करीब 250 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्रुप के चेयरमैन सुनील अग्रवाल ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा अनवरत समाज सेवा की जा रही है जिसमें टैंकरों द्वारा पानी की सप्लाई, गंभीर मरीजों की सुविधा के लिए जीवन रक्षक एंबुलेंस, बंदरों के लिए केले, गायों के लिए चारा मेडिकल कैंप मास्क वितरण कैंप, सेनीटाइजर वितरण कैंप लगातार लगाए जा रहे हैं | व्यवस्थाओं का संचालन ग्रुप के कन्हैयालाल अग्रवाल द्वारा सुचारू रूप से किया जा रहा है। इस दौरान परवेज अहमद हर्षित अग्रवाल अवधेश रावत अखिल गर्ग गोविंद शर्मा आदि लोग मौजूद रहे। कैंप में मुख्य चिकित्सा कार्यालय से एएनएम रेनू सिंह सत्यापित कर्ता विनोद सिंह का सहयोग रहा।