मथुरा । श्री कृष्ण जन्मस्थान के समीप शहर के डीग गेट पुलिस चौकी क्षेत्र से पुलिस ने प्रतिबंधित गौ मांस की बिक्री करते दो महिला पुरुष को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इनके कब्जे से 43 किलो गोमांस बरामद किया गया है।
थाना गोविन्दनगर में तैनात दरोगा चमन कुमार शर्मा ने मुखबिर खास की सूचना पर गौमांस की बिक्री कर रहे नईम कुरैशी व एक महिला को अवैध गौमांस करीब 43 किलोग्राम के साथ मिलन सिनेमा तिराहा अंगूरी वाटिका के सामने से आज दोपहर 12.30 गिरफ्तार किया गया हैं। ज्ञात रहे योगी सरकार द्वारा मीट बिक्री हेतु निषेधित (घोषित 22 वार्डों) क्षेत्रान्तर्गत अवैध रूप से गौमांस बिक्री किया जा रहा था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post