मथुरा। बुधवार रात सौंख रोड स्थित कॉलोनी में एक मकान पर छापेमारी कर थाना हाईवे पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार करने के आरोप में पांच महिला व दो पुरुषों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक हाईवे छोटे लाल ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सौंख रोड स्थित एक मैरिज होम के पीछे मकान में अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। इसको लेकर टीम लगी हुई थी। बुधवार रात सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने बताये गये मकान पर छापे मारी की।
पुलिस के आने की भनक लगते ही लोगों में खलबली मच गयी। मौके से पांच महिला व दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया जबकि मौका पाकर दो लोग वहां से भाग गये। अनैतिक देह व्यापार के आरोप में पकड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। सीओ सिटी इस मामले की जांच कर रहे है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.