नई दिल्ली। मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात की। उक्त जानकारी राष्ट्रपति भवन ने एक ट्वीट करके दी। दोनों के बीच मुलाकात के बारे में आधिकारिक रूप से कोई ब्योरा नहीं दिया गया है और इसे शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है।
राष्ट्रपति चुने जाने के बाद श्रीमती मुर्मू से श्रीमती गांधी की यह पहली मुलाकात है। राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद से ही देशभर के प्रमुख नेता और मंत्री श्रीमती मुर्मू से शिष्टाचार भेंट करने के लिए आ रहे हैं। श्रीमती गांधी की मुलाकात को भी इसी कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.