परम संत पं. गया प्रसाद की पुण्य तिथि पर भंडारे में प्रसाद पाने उमड़े लोग

गोवर्घन। ब्रज संत पंडित गया प्रसाद जी की 29 वी पुण्य तिथि गोवर्धन में धार्मिक आयोजनों के बीच मनाई गई। कस्बा के डीग रोड स्थित हनुमान बाग आश्रम पर पंडित जी की पुण्य तिथि पर राम नाम संकीर्तन के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संत सियाराम दास महाराज के सानिध्य में भंडारे में प्रसाद पाने के लिए ब्रज के साधु, संत, स्कूली बच्चों सहित राजनेतिक व प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
आयोजन में समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व राज्य सभा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग पूर्व मंत्री ठाकुर तेजपाल सिंह गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघश्याम सिंह, पूर्व विधायक ठाकुर करिंदा सिंह पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया पूर्व विधायक हरिओम यादव मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष आई ए एस नागेंद्र प्रताप विप्रा सचिव राजेश कुमार आचार्य बद्रीश जी सौरभ गौड़, वृदावन के पूर्व चेयरमैन मुकेश गौतम सहित अनेक नामचीन सामाजिक राजनेतिक लोगों ने भंडारे में प्रसाद लेकर संत सियाराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया। दानघाटी मंदिर के निकट लक्ष्मीनारायण मंदिर व निर्मल दास महाराज के आश्रम में भी पंडित जी की पुण्य तिथि पर धार्मिक आयोजन हुए।