मथुरा। उत्तर प्रदेश बार कॉउंसिल की अनुशासन कमेटी द्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत तेहरिया और सचिव सत्येन्द्र परिहार को एक वर्ष के लिए निष्कासित करने के संबंध में आठ अगस्त को दिए गए आदेश पर रविवार को रोक लगा कर नई जांच कमेटी का गठन कर दिया है। जिसके संबंध में जिला जज और जिलाधिकारी मथुरा को पत्र भेज दिया गया है जिससे विधि व्यवसाय करने वाले अधिवक्ताओं में खुशी का माहोल बन गया है।


इस संबंध में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजीत तेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया है नॉन प्रेक्टिसनर वकीलों की ओर से शिकायत कर्ता अधिवक्ता सिद्धार्थ चतुर्वेदी बार कौंसिल ऑफ दिल्ली का सदस्य हैं इस कारण वह मथुरा बार एसोसिशन का सदस्य नहीं हो सकता है और न उसको बार एसोसिशन मथुरा के आंतरिक कार्यों में हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार है। सिदार्थ चतुर्बेदी के द्वारा गलत आधार पर शिकायत की गई है जिस की जॉच कमेटी बना दी गई है।
अजीत तेहरिया ने बताया है कि वह स्वतंत्रता दिवस की 75 वी वर्ष गांठ पर सोमवार को सुबह साढ़े आठ बजे मथुरा सिविल लाइन स्थित बार एसोसिशन कार्यालय पर ध्वजा रोहन अपनी टीम के लोगो के साथ करेगें। प्रेक्टिश नर अधिवक्ताओ में बार कॉउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मधुसुधन त्रिपाठी के द्वारा निर्वाचित अध्यक्ष अजीत तेहरिया और सचिव सत्येन्द्र परिहार को बहाल करने पर खुशी की लहर दौड़ गई हैं।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.