गोवर्धन में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौत, दो झुलसी

कमल सिंह यदुवंशी
गोवर्धन। बारिश के दौरान पेड़ के नीचे बैठीं आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाओं की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई जबकि दो महिलाएं बुरी तरह झुलस गई जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रविवार को नत्थो देवी (38) पत्नी नहने, मायादेवी (36) पत्नी जगदीश, जशोदा (48) निवासीगण सैनी मोहल्ला गोवर्धन मनोज पुत्र हरिबाबू कौशिक निवासी महमदपुर के खेत में धान से खरपतवार नुकाने गई थीं। दोपहर में झमाझम बरसात शुरू हुई। महिलाएं नीम के पेड़ के नीचे बैठ गईं।
आसमान से तड़तड़ाती बिजली महिलाओं पर जा गिरी जिससे मौके पर ही नत्थो देवी, मायादेवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि जशोदा और रजनी झुलस गई। आधा घंटे तक महिलाएं पेड़ के नीचे अचेतावस्था में पड़ी रहीं। किसान पप्पू निवासी जमुनावता ने फोन कर एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी। एम्बुलेंस जाम में फांसी रही। वहीं पुलिस पहुंची तब तक ग्रामीणों ने घायलों को निजी अस्पताल की एंबुलेंस से सीएचसी गोवर्धन पहुंचा दिया। जहां चिकित्सकों ने नत्थो देवी, मायादेवी को मृत घोषित कर दिया। जशोदा का उपचार चल रहा है। इस संबंध में संदीप वर्मा उपजिलाधिकारी गोवर्धन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गोवर्धन में आकाशीय बिजली घिरने से धान के खेत में कार्य कर ही दो महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई और दो महिलाएं घायल है।