प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा कल मथुरा आएंगे, भाजपा के प्रबुद्ध जन सम्मेलन में होंगे शामिल

मथुरा। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा कल 24 जुलाई को मथुरा आ रहे हैं। वे यहां लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन सोमवार को मुकुंद विहार मसानी पर दोपहर 12:00 बजे आयोजित भाजपा के प्रबुद्धजन कार्यक्रम में अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। योगी सरकार में ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री बनने के बाद ए के शर्मा पहली बार मथुरा रहे हैं। दोपहर 3 बजे के पश्चात वह फिरोजाबाद के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

उनके आगमन का सरकारी कार्यक्रम प्राप्त होते ही नगर निगम और बिजली विभाग के अधिकारी व्यवस्थाओं में जुट गए हैं।