नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम अक्टूबर और नवंबर में होने वाले टी 20 वर्ल्ड कप से पहले स्वेदश में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगी। भारतीय टीम इस बडे टूर्नामेंट से पहले इन दोनों टीमों के साथ टी 20 सीरीज खेलेगी ताकि टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारी कर सके। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस संबंध में बताया कि टीम इंडिया दोनों टीमों की मेजबानी करेगी। भारत को पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में हुए टी 20 विश्व कप में ग्रुप चरण में लगातार तीन जीत के बाद पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पडा था और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।
गांगुली ने बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की बैठक के बाद कहा कि दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के साथ होने वाली टी 20 सीरीज के लिए अभी तारीख कन्फर्म नहीं हुआ है। उन्होंने कहा हम टी20 विश्व कप के लिए जाने से पहले दक्षिण और ऑस्ट्रेलिया के साथ तीन-तीन टी 20 मैचों की मेजबानी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका अपने मौजूदा इंग्लैंड दौरे (सितंबर में) के समापन के बाद भारत आएगा। वे सभी स्थान जिन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैचों की मेजबानी करने का मौका नहीं मिला है, उन्हें मेजबानी करने का मौका मिलेगा। इनमें रांची, नागपुर, हैदराबाद, लखनऊ, इंदौर और मोहाली शामिल है।
भारत ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी की थी जो आईपीएल 2022 के बाद उनका पहला असाइनमेंट था। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की T 20 सीरीज 2-2 से ड्रॉ के बाद समाप्त हो गई थी। इस बीच भारतीय टीम जनवरी 2021 के बाद से पहली बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पहली द्विपक्षीय सीरीज खेलेगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.