वृन्दावन। श्री कृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में अंतर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के 9वे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे दो दिवसीय महाधिवेशन कल 23 जुलाई को प्रारम्भ होगा जिसमे 26 राज्य व 10 अन्य देशो के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। इस संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता मे जानकारी देते हुए आइवीफ के प्रदेश अध्यक्ष एव विधायक डा नीरज वोरा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारम्भ प्रदेश की राजयपाल आनंदी वेन पटेल वर्चुअली रूप से करेंगी।
प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया दो दिवसीय अधिवेशन मे संगठन की गतिविधियों की रिपोर्ट एवं अगामी सभी कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम मे वैश्य समाज से जुड़े उत्तर प्रदेश के सभी मंत्री,एवं बिधायकों तथा समाज को जोड़ने के लिए विभिन्न राज्यों में कार्यरत संगठन के पदाधिकारी एव समाज सेवियों का सम्मान भी किया जायेगा।
प्रेस वार्ता के दौरान अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल सुरेंद्र गुप्ता दिनेश गुप्ता सुषमा गर्ग गिरीष अग्रवाल संजीव अग्रवाल बरेली विधायक उत्तर प्रदेश के व्यापार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन रविकांत गर्ग महामत्रीं रविकान्त गोयल जिला अध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल महिला अध्यक्ष मीरा मित्तल मीडिया प्रभारी विनोद अग्रवाल और नविता अग्रवाल सचिन अग्रवाल लछमन खण्डेलवाल पवन अग्रवाल अनुज सिंघल सहित मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.