शतकवीर ऋषभ पंत की धुआंधार पारी से भारत ने इंग्लैंड से वनडे श्रृंखला जीती

मैनचेस्टर। वन डे मैच में विश्व चैंपियन इंग्लैंड को भारत ने आज ऋषभ पंत की शानदार बल्लेबाजी के चलते 5 विकेट से पराजित कर मैच जीत लिया है। तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने 2 मैच जीत कर श्रंखला पर कब्जा कर लिया है। आज के मैच के हीरो धुआंधार बल्लेबाज ऋषभ पंत रहे। वनडे मैच में पंत का यह पहला शतक है। इंग्लैंड ने पहले खेलते हुए 259 रन बनाए थे उसके जवाब में भारत ने पांच विकेट खोकर 261 रन बनाये। एक बार तो मैच में ऐसा लगा कि भारत मैच हार जाएगी क्योंकि 72 रन पर उसके 4 विकेट गिर चुके थे। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने चार विकेट लिए वहीं उन्होंने शानदार खेलते हुए 71 रन बनाए।
भारत के टॉप 4 बल्लेबाज सस्ते में सिमट गए। ऋषभ पंत ने आते ही पारी को संभालना शुरू कर दिया इसमें उनका साथ हार्दिक पंड्या ने दिया।