जलती हुई गंध के चलते एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान मस्कट में उतारा गया

चेन्नई । इंडिगो के विमान की कराची में इमरजेंसी लैंडिग के कुछ घंटे बाद ही एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान भी हादसे का शिकार होने से बचा। कालिकट से दुबई जा रहे विमान में अचानक जलने की गंध आई। इसके बाद विमान को मस्कट की तरफ डायवर्ट कर दिया गया। डीजीसीए ने बताया, विमान की फॉरवर्ड गैली में एक वेंट से जलने की गंध आई।

बता दें, इसके कुछ घंटे पहले ही यूएई के शारजाह से हैदराबाद जाने वाली इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने के बाद पाकिस्तान के कराची में इमरजेंसी लैंडिंग की गई। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। वहीं इंडिगो एयरलाइंस ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि पायलट द्वारा विमान में तकनीकी खराबी देखे जाने के बाद, एहतियात के तौर पर विमान को पाकिस्तान के कराची की ओर मोड़ दिया गया। यात्रियों को हैदराबाद ले जाने के लिए कराची के लिए एक अतिरिक्त उड़ान भेजी जा रही है। बता दें दो सप्ताह में कराची में उतरने वाली यह दूसरी भारतीय एयरलाइन है।