मथुरा रेलवे जँ. पर भारी भीड़ में खो जाने वाले यात्रियों को ढूंढ-ढूढ कर मिलाया जा रहा है परिजनों से

मथुरा। स्काउट्स गाइड्स एवं रेलवे के कर्मचारियों द्वरा मुड़िया मेले में दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की प्लेटफार्म पर कैम्प लगाकर सहायता की जा रही जो कि मुड़िया मेले में शामिल होने के लिए आने वाले यात्रियों के लिए वरदान बन गया है।
स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा मथुरा जं. स्टेशन पर खोया –पाया एवं प्राथमिक सहायता बूथ के माध्यम से भीड़ में खोये हुए श्रद्धालुओं/ यात्रियों को उनके परिजनों से वापिस मिलवाने का काम किया जा रहा है। इसी क्रम में ग्वालियर की रहने वाली यात्री मंजू शिवहरे के 2 बच्चे स्नेह उम्र 15 एवं प्राची उम्र 13 मथुरा जँ. स्टेशन पर खो गए जिनके पास मोबाइल फोन भी नही था। वह खोया पाया केंद्र पर सुबह 9.20 बजे आयी और अपने खोये हुए बच्चो के बारे में बताया उसके उपरांत एनाउसमेंट किया गया जिस पर उनके बच्चे सकुशल बजे मिल गए। इसके अलावा आगरा की रहने वाली यात्री फूलमती देवी के पति ओमप्रकाश उम्र 55 भीड़ में खो गए थे उनको भी खोजकर मिलाया गया ।
ज्ञात रहे कि गोवर्धन के पूर्णिमा मेला को लेकर उत्तर मध्य रेलवे आगरा मंडल ने भी व्यापक इंतजाम किए हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेल कर्मी ट्रेन से लेकर प्लेटफार्म और प्लेटफार्म से लेकर स्टेशन के हर इलाके में मुस्तैदी से तैनात हैं|
गोवर्धन में चल रहे मुड़िया पूर्णिमा मेला में आने वाले श्रद्धालुओं एवं यात्रियों की सहायता के लिए मंडल रेल प्रबन्धक आनन्द स्वरूप अपर मंडल रेल प्रबन्धक (परिचालन)/ मुख्य जिला आयुक्त (स्काउट/गाइड) मुदित चंद्रा खुद व्यवस्था पर नजर रखे हुए है।