श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने से दस लोगो के मरने की खबर है जबकि काफी लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए एयरलिफ्ट किया जा रहा है। एनडीआरएफ आईटीबीपी और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर राहत-बचाव कार्य में जुटी है।
सूत्रों के अनुसार अमरनाथ गुफा से दो किलोमीटर दूर बादल फटने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि निचले इलाकों में शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने की सूचना मिली थी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर नजर रखे हुए है। उन्होंने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से फोन पर बात की। जानकारी के अनुसार, प्रशासन की टीम बादल फटने के बाद की स्थिति का आकलन कर रही है। फिलहाल नुकसान की आधिकारिक सूचना नहीं है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। प्रधानमंत्री मोदी पल पल की खबर ले रहे है।

आईजीपी कश्मीर ने बताया कि पवित्र गुफा के पास कुछ लंगर और तंबू बादल फटने के बाद आई बाढ़ की चपेट में आ गए। इस घटना में 8 मौतों की आधिकारिक पुष्टि हुई है। भारी बारिश और बाढ़ की चेतावनी के बीच अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से बाढ़ आ गई। तेज बहाव के साथ आया पानी लंगर और 25 टेंट बहा ले गया। इसमें कई यात्रियों के बहने की सूचना है। गुफा के ठीक सामने लगे टेंट से लोगों को फौरन पहाड़ की ढलान तक सुरक्षित पहुंचाया गया।बताया जा रहा है कि शाम करीब 5.30 बजे बादल फटने से पवित्र अमरनाथ गुफा के ऊपर बाईं ओर से अचानक तेज बहाव के साथ पानी आ गया। उस दौरान बारिश की फुहार के बीच हजारों यात्री गुफा के ठीक सामने अपने टेंट में थे। श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड ने सभी भक्तों से संयम रखने को कहा है। बोर्ड ने कहा है कि जिस स्थान पर भी यात्री हैं वह सुरक्षित जगह पर रुकें। सेना, एनडीआरएफ समेत सभी अर्धसैनिक बल रेस्क्यू कर रहे हैं। सभी को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जागएा। डर का माहौल न बनाए और सतर्क रहें।
आईटीबीपी का कहना है कि कुछ लोगों के हताहत होने की आशंका है अभी कोई स्पष्टता नहीं है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.