लखनऊ । योगी सरकार ने शुक्रवार को 11 आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। लंबे समय से महत्वहीन पदों पर तैनात कई आईपीएस अधिकारियों को अब महत्वपूर्ण पदों पर तैनाती दी गई है। जिन अधिकारियों के तबादले हुए हैं, उनमें अजय साहनी, शिवहरी मीणा, कमलेश दीक्षित समेत आठ अन्य अफसर शामिल है ।
अजय साहनी सहारनपुर के डीआईजी बनाए गए हैं । अजयपाल शर्मा एसपी जौनपुर बने । कमलेश दीक्षित को एसपी रूल्स एंड मैनुअल की जिम्मेदारी सौंपी गई है । वहीं, शिवहरी मीणा बने साइबर क्राइम लखनऊ के एसपी बनाए गए हैं । अनंतदेव को रेलवे प्रयागराज डीआईजी का पद संभालने की जिम्मेदारी दी गई है. जबकि पवन कुमार एसपी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स लखनऊ बने ।
