मथुरा-वृंदावन में बिना अनुमति के निजी भवनों पर नहीं लग सकेंगे होर्डिंग्स

निगम की टीम ने चलाया वृंदावन में हटाओ अभियान

मथुरा। मथुरा-वृंदावन नगरीय क्षेत्र में निजी भवन, प्रतिष्ठानों पर लगे होर्र्डिंग्स, बैनर को हटाने का अभ्यिान नगर निगम टीम द्वारा वृंदावन में चलाया गया। इस दौरान चैतन्य विहार फेस-2 फ्लाई ओवर के पास घरों की छतों पर लगे होर्डिंग्स कर्मचारियों ने हटा दिये। मौके पर मौजूद मुख्य कर निर्धारण अधिकारी शिव कुमार गौतम ने बताया कि निगम क्षेत्र में कहीं भी किसी भी उत्पाद का प्रचार करने के लिये अनुमति लेकर फीस जमा करनी पड़ती है। नगर आयुक्त अनुनय झा द्वारा समीक्षा बैठक में विज्ञापन मद में राजस्व की कमी पर चिंता जाहिर की गई थी। उनहोंने जब जानकारी की तो पता चला कि काफी संख्या में बिना अनुमति के होर्डिंग्स लगे हुए हैं।
मंगलबार को निगम की राजस्व टीम ने मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स हटाने का अभियान चला दिया है। बुधवार को ये कार्यवाही मथुरा में होगी। अभियान के दौरान कर निर्धारण अधिकारी सुनील कुमार राय, कर अधीक्षक उम्मेद सिंह, हरिकिशन गुप्ता, निरीक्षक संजय सरो, मुकेश सिंह, यादवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।