Mathura। मथुरा वृंदावन विकास प्राधिकरण को तीन आवासीय प्लाटो की ई नीलामी में करीब 19 करोड़ रु की आई हुई है। शुक्रवार को पांच प्लॉट का ई ऑक्सन हुआ जिसमें एक प्लॉट 70 करोड रुपए दूसरा 40 करोड रुपए की बोली में फंस गया इन दोनों प्लाटों पर भी कल की नीलामी की भांति गड़बड़ी होने का अंदेशा है । यहां भी बोली दाता ने 533 मीटर के प्लाट में 7 करोड़ की जगह 70 करोड़, 505 मीटर के प्लाट में चार करोड़ की अगर 40 करोड रुपए भर दिए।
इनके अलावा वास्तविक ई ऑक्सन में रुक्मणी बिहार का 835 मी का एक प्लॉट 10 करोड़ 35 लाख, 502 मीटर का 6 करोड़ 75 लाख जबकि 98 मीटर का एक करोड़ 79 लाख रु रुपए में बिका है।
विकास प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी का कहना है की सर्वोच्च बोली वाले आवेदको ने यदि प्लॉट की नियत आवंटन धनराशि समय पर जमा नहीं की तो उनकी पंजीकरण धनराशि जब्त कर ली जाएगी। ओएसडी श्री द्विवेदी ने आवेदकों से अपील की है कि वह सोच समझकर धैर्य के साथ धनराशि फीड करे । उन्होंने जानकारी दी है कि कंप्यूटर स्क्रीन पर अंग्रेजी के साथ-साथ हिंदी में भी भरी हुई धनराशि लिखी हुई दिखाई देती है। उसको पढ़ने के पश्चात ही धनराशि दर्ज करे। अब अगली बोली 29 और 30 जुलाई को बचे हुए प्लॉटों की होगी।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.