विमल मिश्रा
आगरा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जोरदार जीत से आम नागरिक के साथ साथ पार्टी के नेता और नवनिर्वाचित विधायक भी अपनी खुशी को सार्वजनिक तौर पर इजहार करने से नहीं रोक पा रहे। आगरा जनपद की फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट से विधायक चुने गए जाट नेता चौधरी बाबूलाल अपने परिजनों के साथ डीजे पर भांगड़ा करते दिखाई दे रहे हैं।
बताया था कि डीजे पर परिजन और उनके समर्थक खुशी से नाच रहे थे तभी उनके परिजन नवनिर्वाचित विधायक चौधरी बाबूलाल से भी भांगड़ा करने का आग्रह करने लगे जिसको वह मना नहीं कर सके और दोनों हाथ उठाकर खूब जमकर थिरके। इस प्रकार एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.