मथुरा की पांचों सीट पर लहर सकता है भगवा, श्रीकांत 59505 वोटों से चल रहे हैं आगे

मथुरा। जनपद की सभी पांचों विधानसभा सीट पर अभी तक चल रही मतगणना की गिनती में भाजपा का परचम लहराता दिखाई दे रहा है। मथुरा वृंदावन सीट से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा 20 में राउंड में 59505 वोटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंदी प्रदीप माथुर से आगे चल रहे हैं। श्रीकांत को 89787 प्रदीप माथुर को 30282 बसपा प्रत्याशी एस के शर्मा को 13486 सपा को 9437 वोट मिल चुके है।
छाता विधान सभा में 15 वे राउंड में भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी नारायण चौधरी अपने प्रतिद्वंदी ठाकुर तेजपाल सिंह से 28766 मतों से लीड लिए हुए हैं। बलदेव विधानसभा में 13 वें राउंड तक भाजपा प्रत्याशी पूरन प्रकाश रालोद सपा प्रत्याशी बबीता देवी से 14704 वोटों से आगे चल रहे हैं। गोवर्धन विधानसभा में 12 राउंड तक भाजपा प्रत्याशी ठाकुर मेध श्याम सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आर एल डी प्रत्याशी प्रीतम सिंह से 12652 मतों से आगे चल रहे है। बसपा को इस राउंड तक 21245 मत मिले है।
मांट विधानसभा में 12 वे राउंड तक भाजपा प्रत्याशी राजेश चौधरी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सपा प्रत्याशी संजय लाठर से 4309 मतों से आगे चल रहे हैं।