ग़ाज़ियाबाद। आदित्य मेगा सिटी, वैभव खंड की रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में सत्यमेव जयते टीम के सभी दसों सदस्यों को भारी मतों से चुना गया। 27 फरबरी को सम्पन्न हुए चुनाव में 6 मार्च को चुनाव कमेटी के निर्देशन मे नवनिर्वाचित सदस्यों द्वारा कार्यकारणी का गठन कर शपथ ग्रहण कराई गई । समारोह मे सर्वसम्मति से अध्यक्षा के रूप रोहिनी खोंसला का चयन किया गया। आदित्य मेगा सिटी सोसायटी के निवासियों के अनुसार यह चुनाव पूर्णतः निष्पक्ष, अभूतपूर्व, और पारदर्शी था। रोहिणी खोसला और उनकी टीम की लोकप्रियता का अंदाज़ा निवासियों के चमकते चेहरों से लगाया गया। निवासियों द्वारा बताया गया कि सत्यमेव जयते को मिलने वाले प्रचंड बहुमत की मुख्य वजह पुराने बोर्डो के प्रति भारी आक्रोश भी था।
नव निर्वाचित अध्यक्षा रोहिनी खोंसला ने अपनी कार्यकारणी विश्वरत्न शर्मा-वाईस प्रेजिडेंट, संजय वत्स-जनरल सेक्रेटरी, अनुराग नागर-जॉइंट सेक्रेटरी, अनुपम वाधवा-ट्रेजरार, आकाश जैन, नीरज जैन, चारु सखूजा, राम गुप्ता, गौरव नंदा को एग्जीक्यूटिव बोर्ड सदस्य घोषित किया है ।
पूरी प्रक्रिया मुख्य चुनाव अधिकारी-सेवानिवृत्त कर्नल योगी अग्रवाल, अविनाश चंद्रा, आर सी सोनी, आई एस गिलानी, विनोद महाजन सहित पांच सदस्यीय टीम ने सम्पन्न कराई।
शपथ कार्यक्रम का प्रारंभ अशोक जैन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सोसायटी निवासी श्रीमती अर्चना अग्रवाल, संजय मल्होत्रा, सुनील जोशी, प्रीति सिंह, आर.आर मिश्रा, अनिता अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, पीयूष जैन, मंजू शर्मा, हितेश जैन, छबील अग्रवाल, संदीप गुलाटी,पाल सिंह संधू, रोहित तलवार, सचिन गुप्ता, राजू मल्होत्रा, शांतनु सिंह मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Next Post