यशोदा हॉस्पिटल में अत्याधुनिक डेंटल – मैक्सिलोफेशियल केयर यूनिट का उद्घाटन

नि:शुल्क दंत जाँच शिविर का आयोजन 1 मार्च से 7 मार्च तक, अन्य स्थानों पर भी शिविर लगाए जायेंगे : डॉ रजत

गाजियाबाद। प्रदेश के पश्चिम जिलों में रहने वाले हजारों लाखों नागरिकों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मंगलवार महाशिवरात्रि पर्व पर यशोदा हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर नेहरू नगर में अत्याधुनिक डेंटल और मैक्सिलोफेशियल केयर यूनिट का उद्घाटन उप महानिदेशक डी.जी.एच.एस. और निदेशक, सी.बी.एच.आई. डॉ मधु रायकवार और सेवानिवृत्त आई.ए.एस. और संघ शासित प्रदेशों के लिए चुनाव आयुक्त नरेंद्र कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर दंत शल्य चिकित्सा प्रक्रियाएँ- दंत चिकित्सा विभाग के एच.ओ.डी. डॉ अभिषेक सिंह ने बताया कि दंत चिकित्सा विभाग में अब सभी नवीनतम सुविधाएँ हैं सभी तरह की दंत प्रक्रियाएँ की जा रही हैं। दंत चिकित्सा विभाग के पास सभी नई और आधुनिक दंत चिकित्सा मशीनें हैं जो समकालीन दंत प्रक्रियाओं को वितरित करने में सक्षम हैं। सभी दंत चिकित्सक अनुभवी हैं और अपने क्षेत्र में विशेषज्ञता रखते हैं और सभी दंत-सौंदर्य और दर्द-रहित करने में सक्षम हैं।
समारोह के दौरान यशोदा अस्पताल के समूह निदेशक डॉ रजत अरोड़ा ने जानकारी दी कि विभिन्न दंत प्रक्रियाओं में रियायतों के साथ पूर्ण नि:शुल्क दंत जाँच शिविर का आयोजन किया गया है जो 1 मार्च से 7 मार्च तक तक चलेगा। शिविर का प्राथमिक उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को सस्ती कीमत पर प्रीमियम दंत चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि उनका शिविर भारत के प्रत्येक नागरिक को सुलभ और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने की सख्त जरूरत के चलते एक छोटी-सी पहल है। भविष्य में और व्यापक पैमाने पर ऐसे कई शिविर देश भर में अलग अलग स्थानों पर लगाए जायेंगे ।
इस समारोह में समूह निदेशक डॉ शशि अरोड़ा के साथ चिकित्सा निदेशक डॉ पी.एल. करिहोलु आदि उपस्थित रहे ।