मथुरा में सीसीटीवी से सुसज्जित इलैक्ट्रिक बसों के संचालन से मिलेगी बढी राहत

उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा ने बस में सवारी कर परखी व्यवस्थाएं
मथुरा। मथुरा-वृंदावन में संचालित इलैक्ट्रिक बसों के संचालन प्रक्रिया का गुरूवार को उ.प्र. बृज तीर्थ विकास परिषद् के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र और नगर निगम के आयुक्त अनुनय झा द्वारा बस में बैठकर निरीक्षण किया गया। इस दौरान मीडिया कर्मियों का दल भी उनके साथ मौजूद रहा। उ.प्र. सरकार द्वारा मथुरा-वृंदावन के लिए 50 बसें स्वीकृत की गई है जिनमें 25 बस मथुरा आ चुकी है। बस संचालन के बारे मे नगर आयुक्त श्री झा ने पत्रकारों को बताया कि फिलहाल चार मार्गों पर सीसीटीवी कैमरों से युक्त इलैक्ट्रिक बस चलाई जा रही है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए बसों में आपातकालीन बटन भी लगा हुआ है, शीघ्र ही 25 बसों को एक दर्जन अलग-अलग मार्गों पर चलाया जायेगा। 25 अन्य बस जब आ जायेंगी तब उनको बरसाना गोवर्धन, बल्देव आदि तीर्थ स्थल रूट पर भी चलाया जायेगा।

उन्होंने बताया कि सभी ड्राइवर परिचालक को चरित्र सत्यापन कराया गया। उ.प्र. परिवहन निगम के अधिकारी बस संचालन को गंभीरता से ले रहे है। हमारा उद्देश्य है कि मथुरा के सभी तीर्थ स्थलों की यात्रा श्रद्धालुओं को सस्ती दरों के साथ आरामदायक उपलब्ध कराई जाये। शासन की भी मंशा है कि देश विदेश से आने वाले यात्रियों के अलावा स्थानीय नागरिकों को भी बड़े शहरों की भांति परिवहन सुविधा उपलब्ध कराई जाये। यात्रा के दौरान रोडवेज के एआरएम नरेश गुप्ता भी मौजूद रहे। बस श्रीकृष्ण जन्मस्थान से चलकर वृंदावन पहुंची।
सफर के दौरान एआरएम नरेश चन्द गुप्ता ने बस की विशिष्टिया के सम्बन्ध में बताया कि ये वातानुकूलित लो-फ्लोर बस है इनमें विद्युत चलित तेज पिकअप है। गन्तव्य दर्शाने हेतु एलईडी लगी हुई है। सुरक्षा की दृष्टि से 05 कैमरे लगे है दिव्यांग यात्री के लिए रैम्प की सुविधा है। इसके अलावा ड्राइवर माइक से यात्रियों को जानकारी देगा। बस में 28 सीट की व्यवस्था है, जरा भी आवाज़ महसूस नहीं होगी। एक बार चार्ज होने के बाद 120 किमी बस चल सकेगी। 45 मिनट में पुनः चार्ज की जा सकती है यात्री अपने मोबाइल फोन चार्ज भी कर सकते है।
एआरएम श्री गुप्ता ने बताया कि 23 फरवरी तक 25 बसें प्राप्त हो गयी हैं जिनमें से 12 बसों को संचालित कराया जा रहा है। उक्त 12 बसों को वृन्दावन से राया, वृन्दावन से रिफायनरी, वृन्दावन-प्रेम मन्दिर-भूतेश्वर और वृन्दावन से जन्मभूमि तक अभी चलाया जा रहा है।
वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों का किमी के अनुसार किराया तय किया गया है।
0-03 05
03-06 10
06-10 15
10-14 22
19-24 35
24-30 40
30-36 45
36-42 50