भाजपा का प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम : विशिष्टिजन,उद्योगपतियों को गृहमंत्री के आयोजन से हाथ लगी निराशा
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा श्रीजी बाबा स्कूल में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम की सार्थकता पर सवाल उठाये जा रहे है जिस उद्देश्य को लेकर इस कार्यक्रम का प्रचार प्रसार किया गया वो मकसद तो पूरा हुआ ही नही। कार्यक्रम पूरी तरह भाजपा की चुनावी रैली बनकर रह गया। एक उद्योगपति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि मथुरा के उद्योगपति व्यापारी बडी संख्या में इसलिए आमंत्रित किये गये थे कि गृहमंत्री अमित शाह उनसे सीधे रूबरू होंगे। जब वह लोग वहां पहुंचे तो कार्यक्रम में भाजपा नेता कार्यकर्ताओ की भरमार थी, लोग अफरा-तफरी मचाए हुए थे। कुर्सी उठा-उठा कर इधर-उधर बैठ रहे थे जिसे देख आम संभ्रात नागरिक, चिकित्सक, व्यापारी वहां एक दुसरे का मुंह ताकने लगे। थोडी देर बाद पता चला कि यहां तो भाषणबाजी होनी है जिसे जानकर सभी वहां से खिसक लिए। खासकर वैश्य समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने इस कार्यक्रम को लेकर सोशल मीडिया पर काफी प्रचार प्रसार किया था कि कल उनसे गृहमंत्री विशेष भेंट करेंगे। कुछ लोग बडी उम्मींद के साथ बुके लेकर गये थे जो उनकी गाडियों में ही पडे पडे मुरझा गये।