व्यापरियो ने किया 51 किलो की माला पहनाकर गृह मंत्री का स्वागत

मथुरा। गोवर्धन रोड स्थित श्रीजी बाबा स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में देश के गृहमंत्री अमित शाह का चुनिंदा धर्माचार्य और भाजपा नेता अधिवक्ता कार्यकर्ताओं ने 51 किलो की बड़ी फूलों की माला दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। संचालन कर रहे भाजपा नेता सुनील चतुर्वेदी ने अमित शाह का सर्वप्रथम स्वागत धर्माचार्य संजीव कृष्ण ठाकुर नरेंद्र महाराज आदि से कराया। इसके पश्चात नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन के सदस्य अंकित बंसल नेशनल चैम्बर के अध्य्क्ष राजेश बजाज हरीश अग्रवाल मनीष शोरा आदि ने गृह मंत्री का 51 किलो फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। अधिवक्ता मयंक अग्रवाल भाजपा कार्यकर्ता कुंज बिहारी चतुर्वेदी आदि ने भी उनका स्वागत किया।
गृह मंत्री ने बैठक के दौरान सरकार की नीतियों से अवगत करवाया साथ ही व्यापारियों ने उन्हे चुनाव में पूर्ण समर्थन का भरोसा दिया।