मथुरा। गृह मंत्री अमित शाह ने श्रीजी बाबा स्कूल में आयोजित मतदाता संवाद कार्यक्रम में पब्लिक के बीच बैठे भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा की ओर इशारा करते हुए कहा कि यह मेरे कार्यालय में काम करता था । इस छोटे से कार्यकर्ता को हमने देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का ऊर्जा मंत्री बनाया। यह हमारी पार्टी की पहचान है और इसके कार्यकाल में प्रदेश की जनता को 24 घंटे बिजली मिली। उन्होंने लोगों से पूछा बिजली मिली कि नहीं जनता ने कहां हा मिली।
अमित शाह के संबोधन को देख सभी लोग ऊर्जा मंत्री श्रीकांत की ओर देखने लगे। इस पर श्रीकांत शर्मा ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। कार्यक्रम के उपरांत गृह मंत्री ने जनपद के पांचो प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण राजेश चौधरी ठाकुर मेघ श्याम सिंह पूरन प्रकाश और श्रीकांत शर्मा से अलग से बातचीत कर चुनाव जीतने के निर्देश दिए।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.