मथुरा। गृहमंत्री अमित शाह ने श्रीजी बाबा स्कूल में प्रभावी मतदाता संबाद कार्यक्रम के दौरान मीडिया कर्मियों द्वारा अफरा-तफरी फैलाए जाने पर कहा कि सभी लोग जमीन पर बैठ जाएं आपका कैमरा लेटेस्ट होता है या ऊपर बालकनी में चले जाएं। व्यवस्था बनाओ बैठ जाओ एक साइड हो जाइए जिसे सुनकर काफी मीडियाकर्मी जमीन पर बैठ गए वही कुछ बीच गैलरी से हटकर हाल में बनी ऊपर बालकनी में चले गए।
यह देख भीड़ ने ताली बजाना शुरू कर दिया। इस बीच अमित शाह ने गैलरी में मौजूद पुलिसकर्मियों को भी हटाने के आदेश किए। इससे पूर्व कैमरामैन और मोबाइल फोन से वीडियो बनाने वाले लोगों की मारामारी देखते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल और भाजपा प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी ने भी उनको शांत रहने को कहा था।
ज्ञात रहे कि सैकड़ों कैमरामैन की भीड़ के कारण हॉल में बैठे लोगों को मंच देखने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.