मथुरा। शहर के आजाद मार्केट डीग गेट पर ऑटो संचालकों के द्वारा उत्पीड़न के विरोध में हुई बैठक में बैठक में मथुरा वृंदावन के बीच में चल रहे ऑटो को अचानक प्रशासन द्वारा बंद किए जाने पर अपनी आपत्ति दर्ज करवाई गई। ऑटो यूनियन के अध्यक्ष जहीर खान ने कहा अचानक मथुरा वृंदावन के बीच में चल रहे ऑटो रिक्शा को प्रशासन के द्वारा अचानक बंद करने से गरीब लोगों की रोजी रोटी संकट में पड़ गई है प्रशासन को चाहिए कि गरीब लोगों की रोजी रोटी का ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे जाम भी नहीं लगे और लोगों की रोजी-रोटी भी चलती रहे ।
ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने बैठक में पहुंचकर ऑटो यूनियन को अपना समर्थन देते हुए कहा प्रशासन ऐसी कोई ठोस नीति बनाए जिससे मथुरा वृंदावन में जाम भी न लगे और व्यापार भी चलता रहे। बैठक का संचालन मोहम्मद सईद द्वारा किया गया। बैठक के अंत में निर्णय लिया गया एक ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा। बैठक में ठाकुर ओमप्रकाश भूरा अनिल अवैद रवि रईस शकील सलमान कफील धर्मेंद्र असलम बाबा रसीद, बंटी अंसार आदि मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.