लखनऊ । आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को यूपी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की। सूची जारी करते हुए आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने डॉक्टरों, इंजीनियरों और एमबीए की डिग्री वालों को टिकट दिया है।
उन्होंने कहा, “हमें 14 मुस्लिम उम्मीदवार मिले हैं, 7 व्यापारी, 31 दलितों, 36 ब्राह्मणों और 55 ओबीसी हैं।”
उन्होंने कहा, “41 उम्मीदवार स्नातक हैं। हमने कोशिश की है कि शिक्षित और साफ-सुथरी छवि वाले लोगों को चुनाव में खड़ा किया जाए।”
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सभी 403 सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है और उन्हें चुनाव जीतने का भरोसा है।
इनको मिला टिकट
आगरा कैंट से प्रेम सिंह जाटव, आगरा नार्थ कपिल बाजपेई, आगरा ग्रामीण से केशव कुमार निगम आगरा साउथ से रमजान अब्बास, आगरा नीरज कीदौड़िया, फतेहाबाद आगरा चंद्रपाल, अलीगढ़ शहर मोनिका थापर, अलीगढ़ अतरौली खेम सिंह, अम्बेडकर अकबर से मूलचंद जैसवाल, आलापुर मुकेश कनौजिया, जलालपुर राजेन्द्र वर्मा, टांडा से राकेश कुमार वर्मा, गौरीगंज से शिव प्रसाद कश्यप, अमरोहा हसनपुर से अमर सिंह को प्रत्याशी बनाया है ।
वहीं आम आदमी पार्टी ने लखनऊ सेंट्रल से नदीम असरफ जायसी, ईस्ट से आलोक सिंह,नार्थ से अमित श्रीवास्तव त्यागी, वेस्ट से राजीव बक्शी, मोहनलालगंज से सूरज कुमार प्रधान, सरोजनी नगर से रोहित श्रीवास्तव को उम्मीदवार बनाया गया है ।