मथुरा। जनपद की मांट विधान सभा से सपा रालोद गठबंधन ने पुनः अपना प्रत्याशी बदल दिया। अब फिर से संजय लाठर को टिकट दे दी गई है। योगेश नौहवार की टिकट कट गई है। समाजवादी पार्टी ने श्री लाठर को बी फ़ार्म भी जारी कर दिया है। सपा नेता सौरभ चौधरी के अनुसार आज सांय राया कट पर उनका स्वागत किया जायेगा।
रालोद नेता योगेश नौहवार के घर दो दिन को आई खुशियां लौट गई है। बताया जाता है रालोद ने सहारनपुर जिले की एक विधान सभा सीट पर सपा प्रत्याशी हटाकर अपना प्रत्याशी घोषित किया है जिसके बदले में सपा के लिए रालोद ने मांट की टिकट छोड दी। जनपद में समाजवादी पार्टी अब दो सीट मथुरा-वृन्दावन और मांट से अपना प्रत्याशियों को चुनाव लडा रही है। ज्ञात रहे कि पहले लाठर की टिकट घोषित हुई थी फिर योगेश नौहवार की टिकट का एलान हुआ। आज फिर लाठर का एलान हुआ है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.