कोरोना संकट के बीच हरिद्वार में स्नान पर रोक

शिमला । हिमाचल प्रदेश में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के साथ, शुक्रवार को एक प्रमुख फसल त्योहार मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं को नदियों में डुबकी लगाने पर रोक लगा दी गई। अधिकारियों ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए राज्य की राजधानी से 55 किलोमीटर दूर तत्तापानी और कुल्लू जिले के एक सिख धर्मस्थल मणिकरण में क्रमश: सतलुज और पार्वती नदियों में स्नान करने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

हर साल, बड़ी संख्या में भक्त त्योहार मनाने के लिए तत्तापानी और मणिकरण में पवित्र डुबकी लगाते हैं, जो उच्च सल्फर सांद्रता वाले गर्म पानी के झरनों के लिए जाना जाता है।

एक अधिकारी ने बताया हरिद्वार में कोरोना संक्रमण के चलते पुलिस प्रशासन ने स्नान पर रोक लगाई है। हरकी पैड़ी क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात है। हरकी पैड़ी क्षेत्र को सील किया है। श्रद्धालु हरकी पैड़ी क्षेत्र पर दिखाई नहीं दे रहा है। हरकी पैड़ी पर ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा गया। हरकी पैड़ी छोड़कर दूसरे कई घाटों पर लोग स्नान कर रहे हैं।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए जिला प्रशासन आज होने वाले मकर संक्रांति स्नान को प्रतिबंधित कर चुका है। हरकी पैड़ी और अन्य गंगा घाटों तक श्रद्धालु न पहुंच पाएं इसके लिए आधी रात बारह बजे से सभी मार्गों को सील कर दिया गया। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र को चार जोन और आठ सेक्टरों में बांटकर अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।