मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट से सपा ने देवेंद्र अग्रवाल को चुनाव चिन्ह किया आवंटित

मथुरा । मथुरा वृंदावन विधानसभा सीट से सपा आर एल डी के संयुक्त प्रत्याशी देवेंद्र अग्रवाल को घोषित किया गया है। समाजवादी पार्टी से उनको चुनाव चिन्ह भी आवंटित कर दिया गया है । पूर्व में देवेंद्र अग्रवाल सादाबाद विधानसभा सीट से विधायक रह चुके हैं। उस दौरान उनकी हाथरस के पूर्व विधायक रामवीर उपाध्याय से जंग प्रदेश में चर्चा का विषय बनी रहती थी। वैश्य समाज में उनको कद्दावर तेजतर्रार नेता माना जाता है। कई महीने से वह मथुरा में अपनी जमीन तलाश रहे थे। उनको टिकट दिल्ली से स्थानीय समाजवादी पार्टी के नेताओं में काफी प्रसन्नता देखी जा रही है।

समाजवादी पार्टी के युवा नेता मुन्ना मलिक ने जानकारी देते हुए बताया कि उनका मुख्य चुनाव प्रचार कार्यालय मुकुंद रिजॉर्ट्स रहेगा। वर्तमान में वह लखनऊ में मौजूद है संभवत कल मथुरा आकर पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे।