गुरू कृपा विलास कॉलौनी में हुई घटना में पोशाक व्यवसाई कृष्ण अग्रवाल की हालत स्थिर, सर में है 100 फैक्चर
आई जी जोन ने देर रात किया घटनास्थल का निरीक्षण, एसओजी सहित आधा दर्जन पुलिस टीम अपराधियों की तलाश में जुटी
मथुरा। शनिवार की रात्रि हाईवे क्षेत्र स्थित गुरू कृपा विलास कॉलौनी में पोशाक मुकुट श्रंगार व्यवसाई कृष्ण अग्रवाल के आवास पर हुई लोमहर्षक घटना के मामले में अभी तक पुलिस के हाथ खाली है। बीती रात्रि आगरा जोन के पुलिस महानिरीक्षक दीपक कुमार ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। उधर व्यवसाई कृष्ण अग्रवाल की हालत गंभीर बनी हुई है। सिटी अस्पताल के चिकित्सकों को कहना है कि 72 घंटे के आर्ब्जर के पश्चात ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उनके सिर में 100 के करीब फैक्चर है। रात में एसएसपी ने अस्पताल पहुंचकर उनकी स्थिति की जानकारी ली।
शनिवार देर सांय गृह स्वामिनी कल्पना अग्रवाल का मोक्षधाम पर विधि-विधान से अंतिम संस्कार कर दिया गया है। शुक्रवार -शनिवार की रात्रि में हुई दुस्साहसिक वारदात से समूचे मथुरा में सनसनी फैल गई है। सूत्रों का कहना है कि अज्ञात हत्यारे लुटेरे इनोवा कार मेें बेशकमती संपत्ति भर कर ले गये है। पुलिस हाईवे के दोनों ओर जाने वाले सडकों पर जगह-जगह लगे सीसी टीवी कैमरों से फुटेज निकालने में लगी हुई है। हालांकि अभी पुलिस कुछ भी बताना नही चाह रही है। पुलिस की आधा दर्जन टीमें अलग-अलग एंगिल पर जांच करने में जुटी हुई है। एसओजी की पूरी टीम अपराधियों की तलाश में जगह-जगह दविश देकर लूट-डकैती की वारदातों में लिप्त रहे संदिग्ध बदमाशों की कुंडली खंगाल रही है उधर हाईवे थाने में ड्राईवर मोहसिन से पुलिस की पूछताछ जारी है।
रविवार को गंभीर घायल व्यवसाई कृष्ण अग्रवाल की कोठी पर भारी संख्या में उनके शुभचिंतक पहुंचे । सभी ने उनके पुत्र गोविन्द अग्रवाल को सांत्वना दी। प्रसिद्ध बिल्डर शिवशंकर अग्रवाल उर्फ शंकर सेठ ने कहा है कि इस घटना से अपूर्णीय क्षति हुई है। उनसे काफी लोगों ने गुरू कृपा विलास कॉलौनी में मुलाकात कर घटना पर दुःख व्यक्त किया है। ज्ञात रहे पीड़ित परिवार शंकर सेठ की पुत्री का ससुराल है