सपा ने चुनाव आयोग से की चार वरिष्ठ आईएएस,आईपीएस अधिकारियों को हटाने की मांग

लखनऊ । उत्‍तर प्रदेश में चुनावी सरगर्मी बढ़ती जा रही है । शनिवार को चुनाव की तिथियों का ऐलान हो गया है । सभी पार्टियां जोर-शोर से चुनाव की तैयारियों में जुटी हैं । लेकिन चुनावी बिगुल बजने के बाद अब प्रचार के साथ चुनाव आयोग से शिकायत करने का सिलसिला तेज होता जा रहा है । समाजवादी पार्टी ने अपर मुख्य सचिव गृह सहित प्रदेश के चार प्रमुख अफसरो को इनके पदों से हटाने की मांग की है। सपा ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।

पत्र में कहा गया है कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और एडीजी एसटीएफ अमिताभ ठाकुर भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं। इनके रहते हुए स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव नहीं हो सकते हैं। अत: इन अफसरों को इनके पदों ने हटा दिया जाए।

प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा होने के बाद आचार संहिता लागू हो गई है। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव होंगे।